प्र.1 परावर्तन किसे कहते है।
उ. प्रकाश किरण का एक माध्यम से संचरित होकर पृथक माध्यम के पृष्ठ से टकराकर पुनः उसी माध्यम मे लौटने के प्रभाव को परावर्तन कहते है।
प्र.2. परावर्तन के नियम क्या है?
उ. (1) आपतन व परावर्तन कोण समान होते है।
(2) आपाती किरण, परावर्तित किरण व अभीलम्ब एक ही धरातल में होते है।
प्र.3. अवतल दर्पण का ध्रुव किसे कहते है ?
उ. दर्पण के मध्य बिन्दु को ध्रुव कहते है।
प्र.4. दर्पण का वक्रता केन्द्र किसे कहते है ?
उ. दर्पण जिसे गोले का भाग है उसके केन्द्र को वक्रता केन्द्र कहते है।
प्र.5. दर्पण की वक्रता त्रिज्या किसे कहते है ?
उ. दर्पण के ध्रुव से वक्रता केन्द्र की दूरी को वक्रता त्रिज्या कहते हैं।
प्र.6. अवतल दर्पण का फोकस किसे कहते है ?
उ. दर्पण के मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित किरणें परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के जिस बिन्दु से निकलती है उसे फोकस कहते है।
प्र.7. फोकस दूरी किसे कहते है ?
उ. दर्पण के ध्रुव से फोकस बिन्दु की दूरी को फोकस दूरी कहते है।
प्र.8. फोकस दूरी व वक्रता त्रिज्या में क्या सम्बन्ध है ?
उ. फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।
प्र.9. अवतल दर्पण में आभासी प्रतिबिम्ब कब बनता है ?
उ. जब बिम्ब ध्रुव व फोकस बिन्दु के मध्य हो।
प्र.10. अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर स्थित बिम्ब का प्रतिबिम्ब कहां व कैसा बनता है ?
उ. प्रतिबिम्ब वक्रता केन्द्र पर ही बनता है। प्रतिबिम्ब उल्टा व समान आकार का बनता है।
प्र.11. समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या कितनी होती है ?
उ. अनन्त
प्र.12. अवतल दर्पण का द्वारक छोटा क्यों लेना चाहिये ?
उ. द्वारक छोटा लेने से प्रतिबिम्ब मे विभिन्न दोष जैसे वर्ण विपथन आदि उत्पन्न नहीं होते हैं।
प्र.13. अवतल दर्पण के फोकस बिन्दु पर बिम्ब होने की अवस्था में प्रतिबिम्ब कैसा व कहां बनता है ?
उ. प्रतिबिम्ब अनन्त पर वास्तविक, उल्टा व बहुत बड़ा।
प्र 14. दर्पण पर अभिलम्बवत आपतित किरण के लिये आपतन व परावर्तन कोण का मान कितना होता है?
उ. दोनों शून्य।
प्र. 15 वास्तविक व आभासी प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?
उ. बिम्ब से चलने वाली प्रकाश किरणें दर्पण से परावर्तित होकर प्रतिबिम्ब से होकर गुजरती है तो ऐसा प्रतिबिम्ब वास्तविक कहलाता है। परन्तु दर्पण से परावर्तित किरणें प्रतिबिम्ब से केवल आती हुई दिखायी देती है तो प्रतिबिम्ब आभासी कहलाता है। वास्तविक प्रतिबिम्ब उल्टे बनते है एवं आभासी सीधे।
प्र. 16 दर्पण के लिए चिन्ह नियम क्या हैं?
उ. 1. सभी दूरियां दर्पण के ध्रुव से नापी जाती है।
2. दर्पण पर आपतित प्रकाश किरणों की संचरण दिशा में नापी गयी दूरियां धनात्मक ली जाती है एवं इसके विपरीत दिशा में नापी गयी दूरियाँ ऋणात्मक ली जाती है।
3. मुख्य अक्ष के ऊपर की ओर नापी गयी ऊँचाईयां धनात्मक व नीचे की ओर नापी गयी ऊँचाईयां ऋणात्मक ली जाती है।
4. उपरोक्त चिन्ह नियमों को लेने पर बिम्ब दर्पण के बांयी ओर लिया जाता है।

0 comments:
Post a Comment