Pages

Saturday, 9 July 2016

Gk

भारत का संविधान(Indian Constitution)

1. संविधान क्या होता है ?
►लिखित और मौलिक दस्तावेज जिसके आधार पर किसी भी देश की शासन व्यवस्था संचालित की जाती है ।
2. भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन कब हुआ ?
►जुलाई 1946 ई.
3. संसार का सबसे बड़ा संविधान किस देश का है ?
►भारत
4. भारत के संविधान को बनने में कितना समय लगा ?
►2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन
5. शुरू में संविधान में कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां थीं ?
►444 अनुच्छेद, 25 भाग और 12अनुसूचियां ।

6.संविधान का निर्माण किसके द्वारा किया गया ?
►संविधान सभा ( चुने हुए प्रतिनिधियों की सभा)
7.संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी निर्धारित की गई ?
►389
8. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब संपन्न हुआ ?
►9 दिसंबर 1946 ई.
9. संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
►डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
10. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
►डॉ. राजेंद्र प्रसाद (11 दिसंबर 1946 को)

11. भारतीय संविधान की नींव किसे माना गया ?
►उद्देश्य प्रस्ताव को ।
12. संविधान सभा के समक्ष उद्देश्य प्रस्ताव को किसने पेश किया ?
►पंडित जवाहरलाल नेहरू (13 दिसंबर 1946 को)
13. संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया ?
►डॉ. भीमराव अंबेडकर
14. प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे ?
►सात
 15. संविधान को कब अंगीकृत किय गया ?
►26 नवंबर 1949

16. संविधान के अंगीकृत करते समय कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए ?
►284
17. भारतीय संविधान कब लागू किया गया ?
►26 जनवरी 1950
18. भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है ?
►डॉ. भीमराव अंबेडकर
19.संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी ?
►24 जनवरी 1950
20. डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का राष्ट्रपति कब चुना गया ?
►24 जनवरी 1950 ई.

21. ‘पंथनिरपेक्ष’ तथा ‘समाजवादी’ शब्द संविधान में किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया ?
►42वें संशोधन (1976)
22. संविधान की कुंजी किसे कहा जाता है ?
►संविधान की प्रस्तावना
प्रस्तावना- “हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजैनिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं ।“
23. संविधान में ‘गणतंत्र प्रणाली’ का स्त्रोत क्या है ?
►फ्रांस
24. ‘आपातकालीन उपबंध’ संविधान में कहां से लिए गए हैं ?
►जर्मनी
25. ‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्व’ किस देश से लिए गए हैं ?
►आयरलैंड

26. ‘संविधान संशोधन प्रणाली’ को किस देश के संविधान से लिया है ?
►दक्षिण अफ्रीका
27. भारतीय संविधान में ‘मौलिक कर्तव्य और नियोजन प्रणाली’ किस देश से ली गई है ?
►रूस
28. संविधान में शामिल ‘कानून द्वारा स्थापित शब्दावली’ का स्त्रोत कौन-सा देश है ?
►जापान
29. ‘संविधान की प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची, केंद्र-राज्य के बीच शक्तियों का विभाजन’ किस देश से लिया गया है ?
►ऑस्ट्रेलिया
30. ‘संघात्मक शासन व्यवस्था एवं अवशिष्ट शक्तियों का केंद्रीकरण’ को किस देश के संविधान से लिया गया है ?
► कनाडा

31. भारतीय संविधान में ‘मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का गठन और अधिकार’ किस देश के संविधान से लिया गया है ?
►संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
32. उपराष्ट्रपति का पद कहां से लिया गया है ?
►यूएसए
33. किस देश संसदीय शासन प्रणाली को भारतीय संविधान में शामिल किया गया है ?
►ब्रिटेन
34. किस देश की कानून निर्माण प्रक्रिया को संविधान में शामिल किया गया है ?
►ब्रिटेन
35. एकल नागरिकता, संसदीय विशेषाधिकार, मंत्रिपरिषद का लोकसभा के प्रति उत्तरदायित्व, राष्ट्रपति का संवैधानिक प्रमुख के रूप में अस्तित्व और अखिल भारतीय सेवा प्रणाली किस देश से प्रभावित है ?
►ब्रिटेन

36. भारतीय संविधान की विशेषताएं क्या हैं ?
►लिखित और लोकनिर्मित संविधान
कई संविधानों का समावेश
नम्य और अनम्य का मिश्रण
विश्व का सबसे बड़ा संविधान
एकात्मक और संघात्मक शासन का समन्वित रुप
मौलिक अधिकारों की न्यायिक प्रकृति
स्वतंत्र व निपष्क्ष न्याय प्रणाली
लोकतांत्रिक व्यवस्था
37. वर्तमान में संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं ?
►बारह

 Important General Knowledge Questions For RRB 2016

1. - TAPI प्रोजेक्ट के सम्बन्धित देश - तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंण्डिया
2. - विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग अटलांटिक महासागर है ।
3. - भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करता है।
4. - सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम. एस. फातिमा बीबी थी।
5. - आँप्रेशन फ्लड का सम्बन्ध दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से है।

6. - विटामिन B1 ( थायमीन ) की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है।
7. -विटामिन C ( एस्कार्बिक अम्ल ) के प्रमुख स्रोत नीबू, आंवला, टमाटर आदि हैं।
8. - कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं मानस राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में है।
9. - भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लागू किया गया था।
10. - नागार्जुन सागर परियोजना कृष्णा नदी पर स्थित है।

11. - स्वर्णिम चतुर्भुज योजना राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित है।
12. - नोबेल पुरस्कार प्राप्त हरगोविन्द खुराना द्वारा जेनेटिक कोड की खोज की गई थी।
13. - स्वामी विवेकानन्द ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
14. - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म स्थान कटक है।
15. - मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है।

16. - संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्तूबर 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय मैनहट्टन द्वीप, न्यूयॉर्क ( USA ) में है।
17. - संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव ट्रागवी ली थे। वर्तमान में वान की मून संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव हैं।
18. - विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organizations ) की वर्तमान निदेशक मार्गरेट चान  हैं।
19. - मंगल ग्रह की कक्षा पर सफलतापूर्वक अपना यान भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है। अमेरिका, रूस, यूरोप के बाद
20. - विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी झील सुपीरियर झील है।

21. - प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन भारत में किया गया था।
22. - ब्रिक्स बैंक का मुख्यालय चीन में है तथा इसके पहले अध्यक्ष के वी कामत है।
23. - नील नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है तथा अमेजन नदी विश्व की सबसे चौड़ी नदी है।
24. - बूलर झील, डल झील और शेषनाग झील जम्मू कश्मीर राज्य में है
25. - पृथ्वी के वायुमंडल में नाइट्रोजन गैस का प्रतिशत सबसे अधिक है 78.70%

26. - नवगठित राज्य तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री का नाम के. चन्द्रशेखर राव है।
27. - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितम्बर 2014 को अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' या भारत में निर्माण की शुरुआत की।
28. - ' स्वच्छ भारत अभियान ' की शुरुआत 2 अक्तूबर 2014 गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई।
29. - भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग ( National Institution for Transforming India ) की स्थापना की गई।
30. - सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का मुख्यालय हैदराबाद में है।

31. - भारत के नाभिकीय शक्ति संयंत्र - तारापुर ( महाराष्ट्र ), कलपक्कम ( तमिलनाडु ), नरौरा ( उत्तर प्रदेश ), रावतभाटा ( राजस्थान ), काकरापार ( गुजरात )
32. - राउकेला स्टील प्लांट उड़ीसा राज्य में स्थित है।
33. - भारत का दक्षिणतम बिंदु निकोबार द्वीप समूह में इंदिरा प्वाइंट है।
34. - भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व आयरलैण्ड के संविधान से लिया गया है।
35. - 1951 में गठित प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष के सी नियोगी थे।

36. - प्रथम लोकसभा का गठन 6 मई 1952 को हुआ था तथा इसके पहले अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे
37. - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी , एवं इसका राष्ट्रीयकरण जनवरी 1949 को किया गया।
38. - कल्हण द्वारा रचित पुस्तक 'राजतरंगिणी' का सम्बन्ध कश्मीर के इतिहास से है।
39. - अशोक के अभिलेखों को पढ़ने की सबसे पहली सफलता 1837 में जेम्स प्रिंसेप  को मिली।
40. - विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी।

41. - गुप्त शासक समुद्रगुप्त भारत का नेपोलियन नाम से विख्यात था।
42. - बिन्दुसार के शासनकाल में सम्राट अशोक 11 वर्षों तक उज्जयिनी के कुमारपाल रहे थे।
43. - मध्यप्रदेश स्थित सांची के स्तूप का निर्माण सम्राट मौर्य शासक अशोक  ने ईटों से कराया था।
45. - उड़ीसा राज्य में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण राजा नरसिंह देव ने कराया था।

46. - सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु, गुरु गोविन्द सिंह हुए। इनका जन्म पटना में हुआ था।
47. - मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में ढाका में की गई थी।
48. - ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल का विभाजन 1905 मे किया गया था तथा 1911 में विभाजन के आदेश को रद्द किया गया।
49. - जलियाँवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर को उधम सिंह

Indian history and Culture

1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? – गोपाल हरि देशमुख
2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह ने
3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था? – चिकित्सालय
4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? – मुहम्मद बिन तुगलक ने
5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? – अहमदनगर पर

6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? – बालाजी बाजीराव
7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? – पालवंश के शासकों द्वारा
8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – तमिल व्याकरण से
9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? – ऋग्वेद संहिता में
10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? – गुरु तेगबहादुर को
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

11. ‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई? – लाहौर अधिवेशन (1929) में
12. किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी? – लॉर्ड मेयो
13. ‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है? – सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – रास बिहारी घोष
15. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था? – वेलेंटाइन चिरोल ने

16. 1904 में लंदन में ‘अभिनव भारत’ की स्थापना किसने की थी? – विनायक दामोदर सावरकर ने
17. असहयोग आंदोलन शुरू करते समय भारत का वायसराय कौन था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
18. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गाँधी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आंदोलन कहाँ प्रारंभ किया? – चम्पारन में
19. भारत की राजधानी कोलकाता (कलकत्ता) से दिल्ली किस वर्ष परिवर्तित की गई? – 1911 ई. में
20. 23 दिसम्बर, 1912 को भारत के गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में निकल रहे जुलूस पर बम फेंकने वालों का नेता कौन था? – रास बिहारी बोस

                                           

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था

21. किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा? – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
22. भारत के संविधान को कब पारित किया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को
23. संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें ‘समाजवादी, ‘धर्मनिरपेक्ष’ तथा ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए? – 42वें24. सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया? – 44वें
25. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है? – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय

26. किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है-‘आपका अधिकार क्या है?’ – लेख(Quo-Warranto Writ) का
27. सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है? – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके
28. किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं? – वित्त विधेयक पर
29. उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है? – राज्य सभा का
30. लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है? – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय

31. तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं? – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा
32. संविधान सभा द्वारा बनायी गयी समितियों में संघ शक्ति समिति के अध्ययक्ष कौन थे? – पं. जवाहरलाल नेहरू
33. किस दिन संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
34. 26 नवम्बर, 1950 को अपनाये गये संविधान में कितने अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ थीं? – 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ
35. विधि के समक्ष समता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है? – अनुच्छेद 14 में

 1. 1757 में प्लासी के युद्ध में सिराज-उद-दौला के साथ किसने विश्वासघात किया था ?
उत्तर  : मीर जाफर
2. भारत में सबसे अधिक दाल का उत्पादन किस राज्य में होता है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
3. भारत में किस राज्य में महिला मुख्यमंत्री कभी नहीं बनी ?
उत्तर : महाराष्ट्र
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर : एनी बेसेंट
5. `साबर स्पेश’ शब्द किससे संबंधित है ?
उत्तर : कम्प्यूटर
6. प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था ?
उत्तर : जूलियस न्यरेरे
7. `यूनीसेफ’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर : न्यूयॉर्क
8.`मिंजर मेला’ किस राज्य का पर्व है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश
9. अंग्रेजों द्वारा बनाया गया किला `फोर्ट विलियम’ कहाँ है ?
उत्तर : कोलकाता
10. `चौगान’ नामक प्राचीन खेल का आधुनिक रूप क्या है ?
उत्तर : पोलो
11. कौनसे शहर में, मार्च 2013 में देश का पहला महिला डाकघर स्थापित किया है ?
उत्तर : नई दिल्ली
12. मई का पहला मंगलवार किस रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर : विश्व अस्थमा दिवस
13. किस मिट्टी में सबसे अधिक पानी होता है ?
उत्तर : दोमट
14. औरंगजेब के शासनकाल के दौरान, यह देखना किसका काम था कि जनता अपना जीवन `शरीयत’ के हिसाब से ली जा रही है ?
उत्तर : मुहतासिब
15. 8 सितम्बर को मनाए जाने वाले `विश्व साक्षरता दिवस’ की घोषणा किसके द्वारा की गई थी ?
उत्तर : यूनेस्को
16. किस देश में सबसे बड़ा वन क्षेत्र है ?
उत्तर : रूसी परिसंघ
17. सर्वाधिक प्राचीन द्रविड़ भाषा है
उत्तर : तमिल
18. भारत में `पुनर्जागरण का जनक’ किसे माना जाता है ?
उत्तर : राजा राममोहन राय
19. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य के समस्त मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदान किये गये हैं ?
उत्तर : हरियाणा के
20. भारत में रेडियो सुविधा की शुरुआत किस शहर में हुई थी ?
उत्तर : मुंबई से
21. राजस्थान का उच्च न्यायालय कहाँ है ?
उत्तर : जोधपुर
22. शक, विक्रम, हजरी तथा ईस्वी संवतों में सबसे प्राचीन है
उत्तर : विक्रम संवत्
23. `काव्यादर्श’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की ?
उत्तर : दण्डी
24. `महरौली स्तंभ लेख’ का संबंध किस सम्राट से माना जाता है ?
उत्तर : चंद्रगुप्त द्वितीय
25. हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी के मिलन सागर में दर्शनीय स्थान है
उत्तर : रामेश्वरम्
26. रामानुजाचार्य का संबंध किस दर्शन से था ?
उत्तर : विशिष्ट अद्धैत दर्शन से
27. `संगीत नाटक अकादमी’ की स्थापना कब हुई ?
उत्तर : 1953
28. `येलो बुक’ किस देश की राजकीय फाइल है ?
उत्तर : फ्राँस
29. निखिल बनर्जी प्रमुख रूप से किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं ?
उत्तर : सितार से
30. `जहाँ कानून नहीं है वहाँ स्वतंत्रता भी नहीं है’ यह कथन किसका है ?
उत्तर : लॅाक
31. `श्रीहरिकोटा रेंज’ भारत के किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : आंध्र प्रदेश
32. मुगल सिंहासन पर जहाँगीर के सत्तासीन होने पर दरबार का दृश्य किस चित्रकार ने चित्रित किया था ?
उत्तर : अबुल हसन
33. भारत का सुप्रसिद्ध भारतीय फारसी कवि था-
उत्तर : अमीर खुसरो
34. धार्मिक वाद के लिए अकबर ने इबादतखाना कहाँ बनवाया था ?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी
35. `नागनंद, `प्रियदर्शिका’ तथा रत्नावली किसकी कृतियाँ हैं ?
उत्तर : हर्षवर्ध्दन
36. प्रति बारह वर्ष पश्चात् जैन धार्मिक अनुष्ठान, महामस्ताभिषेक का आयोजन कहाँ किया जाता है ?
उत्तर : श्रवणबेलगोला में
37. पालघाट मणि अय्यर प्रसिद्ध वादक थे
उत्तर : मृदंगम के
38. गांधार शैली का संबंध है
उत्तर : मूर्तिकला
39. सांची के स्तूप किसकी कला तथा मूर्तिकला को निरूपित करते हैं ?
उत्तर : बौद्धों की
40. `दयाभाग’ का लेखक कौन था ?
उत्तर : जीमूतवाहन
41. `हिन्दी दिवस’ कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 14 सितम्बर
42. मुहम्मद पैगम्बर के जन्म दिवस पर कौन-सा पर्व मनाया जाता है ?
उत्तर : ईद-ए-मिलादुलनवी
43. `खालसा पंथ’ की स्थापना की गयी थी
उत्तर : गुरू गोविन्द सिंह
44. तीर्थस्थल `कामाख्या’ किस राज्य में है ?
उत्तर : असम
45. `खुदाबख्श ओरियन्टल लाइब्ररी’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर : पटना
46. `यूरोपिय संसद’ का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर : लक्समबर्ग
47. `दुर्घटना हेतु तैयारी’ कथन किस संगठन से संबंधित है ?
उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन
48. `दिलवाड़ा जैन मंदिर’ कहाँ है ?
उत्तर : माउण्ट आबू (अरावली पर्वत) राजस्थान
49. `ग्वालियर घराना’ किस गायकी के लिए प्रसिद्ध घराना है?
उत्तर : ध्रुपद गायकी
50. मुगल शैली के प्रसिद्ध चित्र `बैलगाड़ी’ का चित्रण किसने किया था ?

भारतीय अर्थव्यवस्था

36. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 280 में
37. योजना अयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – भारत का प्रधानमंत्री
38. बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है? – देवास में
39. स्टील ऑथोरिटी की स्थापना कब की गई थी? – 1973 में
40. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना की अवधि में की गई थी? – छठवीं पंचवर्षीय योजना में
41. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) किस रूप में होती है? – बुक-कीपिंग एण्ट्री के रूप में
42. वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्वामित्व किसके हाथ में हैं? – भारत सरकार के हाथ में
43. अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केन्द्र (ICSID) का सम्बन्ध किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन से है? – विश्व बैंक (WB) से
44. नौवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य था – न्यायपूर्ण वितरण एवं समानता के साथ विकास

45. ‘स्वर्ण जयंती ग्रामीण स्वोजगार योजना’ पर होने वाले व्यय को केन्द्र एवं राज्य सरकार किस अनुपात में वहन करती है – 75:25 के आधार पर
भूगोल
46. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा देश कौन-सा है? – ब्राजील
47. लडोगा झील किस देश में स्थित है? – रूस में

48. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – मुंबई में
49. सलाल जल विद्युत परियोजना किस राज्य तथा किस नदी पर है? – जम्मू कश्मीर
50. नर्मदा नदी का उद्गम स्थान कहाँ है? – अमरकंटक में
51. चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ है? – यमुना नदी की
52. पश्चिमी घाट और पूर्वीघाट पर्वत श्रेणियाँ किस पर्वत श्रेणी पर मिलती हैं? – पालनी पर्वत श्रेणी पर

53. प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian Line) ग्रीनविच से गुजरती है। यह स्थान किस देश में है? – इंग्लैंड में
54. दहाड़ता चालीसा (Roaring forties) क्या है? – दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलती हुई तेज पछुआ हवाएँ

0 comments:

Post a Comment