Pages

Thursday, 18 August 2016

Gk current Olympic 2016


*P v sindhu enters in Final* *The second olympic medal will be by p v sindhu*
Who is p v sindhu?
पी. वी. सिंधु (तेलुगु : సింధూ; का जन्म 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिलाबैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा वर्तमान में भारत की नैशनल चैम्पियन हैं।



सामान्य तथ्य: व्यक्तिगत जानकारी, जन्म नाम ...

पी॰वी॰ सिंधुव्यक्तिगत जानकारीजन्म नामपी. वी. सिंधुजन्म5 जुलाई 1995 (आयु 21 वर्ष)
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारतऊँचाई5 फ़ुट 10 इंच (1.78 मी)राष्ट्र भारतहाथ का इस्तेमालदायाँमहिला एकलउच्चतम वरीयता10 (15 अगस्त 2013)वर्तमान वरीयता12 (19 सितंबर 2013)

पदक अभिलेख

अधिक जानकारी:  भारत के प्रत्याशी, महिला बैडमिंटन ...

 भारत के प्रत्याशीमहिला बैडमिंटनBWF विश्व चैम्पियनशिपकांस्य2013 BWF विश्व चैम्पियनशिप महिला एकल{{{2}}}







प्रारंभिक जीवन और प्रशिक्षण

सिंधु पूर्व वालीबाल खिलाड़ी पी.वी. रमण और पी. विजया के घर .5 जुलाई 1995 में पैदा हुई। उनका पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है। रमण भी वालीबाल खेल में उल्लेखनीय कार्य हेतु वर्ष-2000 में भारत सरकार का प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कारप्राप्त कर चुके हैं। उनके माता-पिता पेशेवर वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, किन्तु सिंधु ने 2001 के ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन बने पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकरबैडमिंटन को अपना करियर चुना और महज आठ साल की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। सिंधु ने सबसे पहलेसिकंदराबाद में इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली के मार्गदर्शन मेंबैडमिंटन की बुनियादी बातों को सीखा। इसके बाद वे पुलेला गोपीचंद के गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में शामिल हो गई। आगे चलकर वे मेहदीपट्टनम से इंटर्मेडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

करियर

अंतरराष्ट्रीय सर्किट में, सिंधु कोलंबो में आयोजित 2009 सब जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रही हैं। उसके बाद उन्होने वर्ष-2010 में ईरान फज्र इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज के एकल वर्ग में रजत पदक जीता।वे इसी वर्ष मेक्सिको में आयोजित जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।2010 के थॉमस और यूबर कप के दौरान वे भारत की राष्ट्रीय टीम की सदस्य रही।

14 जून 2012 को, सिंधु इंडोनेशिया ओपन में जर्मनी के जुलियन शेंक से 21-14, 21-14 से हार गईं। 7 जुलाई 2012 को वे एशिया यूथ अंडर-19 चैम्पियनशिप के फाइनल में उन्होने जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहरा को 18-21, 21-17, 22-20 से हराया। उन्होने 2012 में चीन ओपन (बैडमिंटन) सुपर सीरीज टूर्नामेंट में लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता चीन के ली जुएराऊ को 9-21, 21-16 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वे चीन केग्वांग्झू में आयोजित 2013 के विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटनखिलाड़ी है। इसमें उन्होने ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया था।भारत की उभरती हुई इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 1 दिसम्बर 2013 को कनाडा की मिशेल ली को हराकर मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड का महिला सिंगल्स खिताब जीता है। शीर्ष वरीयता प्राप्त 18 वर्षीय सिंधु ने सिर्फ 37 मिनट चले खिताबी मुकाबले में मिशेल को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराकर अपना दूसरा ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले मई में मलेशिया ओपनजीता था। सिंधु ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और कनाडा की सातवीं वरीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। पी. वी. सिंधु ने 2013 दिसम्बर में भारत की 78वीं सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला सिंगल खिताब जीता।

0 comments:

Post a Comment