Pages

Thursday, 13 October 2016

12 october

आज का इतिहास 12 अक्टूबर (देश-विदेश)*
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
    *❒ आज ही के दिन यानि 12 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–*

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1792 –* अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1860 –* ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1871 –* ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1901 –* अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1911 –* भारत के मशहूर बल्लेबाज विजय मर्चेंट का जन्म हुआ था। अपने करियर में 10 मैच टेस्ट में 859 रन बनाने वाले मर्चेंट का 27 अक्टूबर, 1987 को निधन हो गया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1928 –* पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1933 –* अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1964 –* विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1967 –* भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1968 –* मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1989 –* अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1992 –* मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1997 –* अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार हुआ।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1998 –* अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 1999 –* पाकिस्तान में तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी मान्यता दी लेकिन तीन साल के अंदर नागरिक सरकार के गठन का आदेश दिया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 2000 –* अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण हुआ।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 2002 –* बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत हुई।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 2004 –* पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​➦ 2008 –* केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

0 comments:

Post a Comment